Mr. Bolbam Saw
Managing director of Trust And Active Member of Club
"साईं जागृति क्लब अपने अच्छे कार्यों की वजह से अब ट्रस्ट का रूप ले लिया है और अब यह क्लब और भी बेहतरीन सामाजिक कार्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में मानव उत्थान के क्षेत्र में कर रही है अतः आप सभी लोगों से अपील है कि आप भी इस क्लब से जुड़े और मानव हित में काम करके जीवन को सफल बनाएं धन्यवाद!"
Mr. Khublal Saw
ट्रस्ट मुख्य न्यासी सह सचिव, क्लब उपसचिव
"आओ कुछ काम करें ।
जग में रोशन नाम करे।।
हो सके गरीब शोषित का भला।
वैसा कुछ अपना योगदान करें।।"
Mr. Sukhdeo Saw
कोषाध्यक्ष
"आप सबों को मेरा प्यार भरा नमस्कार
साईं जागृति क्लब अब एक ट्रस्ट के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम है
अब हम मानवहित के लिए शिक्षा स्वास्थ एवं रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं
ताकि समाज में कोई भी किसी अभाव में न रहे यह हम सभी क्लब एवं ट्रस्ट
के लोगों का प्रयास है।
आप सभी हमारे साथ इस मिशन में आए आपसे साथ और सहयोग की अपेक्षा है🙏"
Mr. Kamesh Gupta
Founder
"साईं जागृति क्लब" की स्थापना समाज में जागरूकता, शिक्षा, खेल, संस्कृति और संस्कारों के प्रसार के उद्देश्य से की गई है।
हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे, युवा और नागरिक को अपनी प्रतिभा को पहचानने और समाज के विकास में योगदान देने का अवसर मिले।
हम यह विश्वास रखते हैं कि सच्ची प्रगति तभी संभव है जब समाज का हर वर्ग समान अवसरों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।
इसी उद्देश्य से साईं जागृति क्लब ने अनेक सामाजिक, शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है।
मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि इस अभियान से जुड़ें और एक शिक्षित, संस्कारित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
Mr. Dinesh Rajak
President
जो दूसरों की भलाई करता है, वह कभी असफल नहीं होता
Mr. Sitaram Saw
Director
"परोपकार ही सेवा है"
Mr. Pawan Kumar
Chairman
साई जागृति क्लब का हर कार्य एक उद्देश्य लेकर किया जाता है — समाज को जागरूक, शिक्षित और संगठित बनाना।
हमारा विश्वास है कि जब युवाओं में जागृति आती है, तो हर दिशा में विकास की किरण फैलती है। यही कारण है कि हम हर कार्यक्रम को केवल आयोजन नहीं,
बल्कि एक सामाजिक संदेश के रूप में देखते हैं।साई जागृति क्लब आज जनसेवा, शिक्षा और संस्कार का प्रतीक बन चुका है। हम सबका एक ही लक्ष्य है —
“हर दिल में जागृति, हर गाँव में प्रगति।”
Mr. Kishor Kumar
Secretary
"परोपकार ही सेवा है"
1.सेवा ही सच्ची साधना है – साई जागृति क्लब ट्रस्ट का उद्देश्य समाज की सेवा करना है, और यही भावना इसे विशेष बनाती है।
2.मानवता सर्वोपरि है – यह ट्रस्ट इंसानियत को धर्म से ऊपर मानता है और हर जरूरतमंद की मदद करने में विश्वास रखता है।
3.प्रेरणा का स्रोत – साई जागृति क्लब ट्रस्ट समाज में सकारात्मक सोच और सेवा-भावना जगाने का कार्य करता है।
4.एकता और सहयोग का संदेश – ट्रस्ट सभी वर्गों के लोगों को एकजुट होकर अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देता है।
5.शिक्षा, सेवा और संस्कार का संगम – यह संगठन शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कार्यों और संस्कारों के विकास के लिए कार्यरत है।
Mr. Dev Kumar
Treasurer
"Our aim is to ensure access to health
and education for every section of society,
so that every individual can improve their life.
We are dedicated to building a healthy and educated society where everyone
can fulfill their dreams."
Mr. Santosh Kumar Gupta
Active Member of Club and Deputy Managing Director of Trust
"परोपकार और दया का भाव ही मनुष्यता का पहचान है।
आप भी आए और कदम से कदम मिलाकर मानव हित का कार्य करें।"
Mr. Binod Kumar Rana
Active Member of Club And Trust
"अच्छा काम करते रहिए, चाहे लोग तारीफ करे या ना करे, क्योंकि आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती हैं और सूरज फिर भी उगता रहता है l
किसी भी कार्य करने के लिए तुरंत उठो, जागो और तब तक ना रुकना, जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाय I"
Mr. Prem Kumar Gupta
Active Member of Club And Trust
"मानव हित में सफल जीवन का सार यह है कि व्यक्ति अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करे, दूसरों की भलाई करे और एक नैतिक जीवन जिए। इसके लिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, और अपने लक्ष्यों के प्रति यथार्थवादी अपेक्षाएँ रखना महत्वपूर्ण है। एक अच्छा इंसान ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और ऐसे जीवन को ही युगों तक याद किया जाता है।"
